अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटी

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ द्वारा संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 20 जून को घटकर 111.86 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल रह गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 19 जून की कीमत 111.94 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

 

रुपये के संदर्भ में कच्‍चे तेल की कीमत 20 जून को मामूली बढ़कर 6742.92 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 19 जून को यह 6716.40 रुपये प्रति बैरल थी। रुपये 19 जून के 60.00 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 20 जून को कमजोर होकर 60.28 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti