
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 12 जून को बढ़कर 108.52 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी 11 जून की कीमत 107.13 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।
रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 12 जून को मामूली बढ़कर 6438.49 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 11 जून को यह 6356.02 रुपये प्रति बैरल थी। रुपये 12 जून को 59.33 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर स्थिर रहा। 11 जून को भी यह 59.33 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ था।





