अंर्तजनपदीय शिक्षकों ने कलैक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

पदोन्नति प्रक्रिया से वंचित करने पर अंर्तजनपदीय शिक्षक वैलफेयर एसोसिएशन के के बैनरतले आज कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते 

शिक्षक।

मथुरा। अंर्तजनपदीय शिक्षक वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने आज कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा पदोन्नति 1981 की वर्तमान विसंगति के कारण उनके 6 या उससे अधिक वर्षों के शिक्षण अनुभव को शून्य मानकर उनकी वरिष्ठता समाप्त कर दी गयी जिससे वे पदोन्नति प्रतिक्रिया से वंचित हो गये, जबकि सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश से इनसे कई वर्ष कनिष्ठ मात्र तीन वर्ष अनुभवी स्थानीय शिक्षकों को पदोन्नति दी जा रही है, जो सामाजिक एवम प्राकृतिक न्याय के विरू( है। शिक्षक हितैषी नीतियों के कारण उनके हित में समय-समय पर नियमावलियों में संशोधन होते रहे हैं। यदि बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली मंे वरिष्ठता संबंधी नियम को संशोधित कर संपूर्ण वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति तिथि से ही निर्धारित की जायें तो सभी विसंगतियां स्वतः समाप्त हो जायेंगी और सरकार पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं आयेगा। इससे अंर्तजनपदीय स्थानान्तरित अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ वास्तविक न्याय हो सकेगा। इन शिक्षकों ने 44 हजार शिक्षकों के साथ जो अधूरा उपकार किया है उसे पूर्ण करने की मांग की है। आज प्रदर्शन में महिला और पुरूष शिक्षक हाथों मंे तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti