अंश अपहरण मामले में

रिटायर दरोगा पुत्र सहित चार से पूछताछ

मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के सौंख रोड से पिछले दिवस 4 वर्षीय छात्र अंश यादव के अपहरण मामले में एसओजी टीम ने 4 लोगों को पकड़कर कृष्णानगर पुलिस को सौंपा है। पकड़े गे लोगों में एक रिटायर दरोगा का पुत्र भी है, इन सभी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस की इस मामले में कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। फिर भी प्रयास किये जा रहे है और जल्दी ही अपहरणकर्ताओं के चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों की माने तो दरोगा के पुत्र से गत 29 तारीख में किसी व्यक्ति ने फोन किया है जो पुलिस के लिये संदिध माना जा रहा र्है। उसी फोन के आधार पर दरोगा पुत्र के साथ आये एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि दरोगा पुत्र के साथ आया व्यक्ति अपने आप को बेकसूर बता रहा है। साथ ही कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम भी अपने स्तर से इस घटना के अनावरण के प्रयास में लगी हुयी है। ज्ञात रहे कि कल स्कूल से लौटते समय स्कूटी सवार दो लोगों ने चार वर्षीय अंश का अपहरण कर लिया था।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti