अकबरपुर गोपाल मन्दिर में यमुना मुक्ति को जुटे सैकड़ो ग्राम वासी

   

यमुना बचाने की अलख अब गांव गांव पहुॅच चुकी है। यमुना मैया की रक्षा के लिये प्रत्येक गांव व ब्रजवासी अपनी इस यज्ञ में आहूति देना चाहता है। इसी क्रम में 15 मार्च को निकलने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के लिये अकबरपुर के गोपाल मन्दिर में एक जनसभा आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। इस जनसभा में भाग लेने पहुॅचे यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री एवं राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ का ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा यमुना हमारी आस्था और जीवन दोनो के लिये आवश्यक है। यमुना को मुक्त कराना हमारा धर्म भी और आवश्यकता भी इसलिये हम सभी को भारी संख्या में इस पदयात्रा में भाग लेना होगा। उन्होने उपस्थित सभी ग्राम वासियों को यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्मिलित होने का संकल्प दिलाया । 

इस अवसर पर  अभियान के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम सिसौदिया, गोवर्धन सिंह, रामनरेश सिंह, विद्या सिंह, अमर ंिसह, सौदान सिंह, लाखन सिंह, चन्द्रभान, भानू भगत, कन्हैया बाबा,  आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

यमुना के लिये श्री मद् भागवत कथा का आयोजन , अभियान के केन्द्रीय कार्यालय से आज निकलेगी कलश यात्रा 

यमुना मुक्त हो इसके सभी ब्रजवासियों, वैष्णवों और यमुना भक्तों द्वारा सभी प्रयास किये जा रहे हैं। यमुना मुक्ति के लिये भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी कलश शोभा यात्रा का शुभारम्भ 9 मार्च को दोपहर 12 बजे यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय से किया जायेगा। पूज्य श्री रामकिशोर शरण जी महाराज द्वारा यमुना मुक्तिकरण को लेकर कथा की जायेगी। 

यदुवंशी समाज के द्वारा भी अभियान के प्रचार-प्रसार में आ रही तेजी, 

ब्रजवासी दिख रहे उत्साहित 

यमुना मुक्तिकरण अभियान का चल रहे प्रचार प्रसार में आयी तेजी से अभियान को गति मिल रही है। अभियान की 25 गाडि़यों द्वारा समस्त  ब्रज मण्डल में 15 मार्च से चलने वाली पदयात्रार के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। केन्द्रीय कैम्प कार्यालय वृन्दावन पर पहुॅची 52 गांवों की प्रचार टीम जिसमें गोपाल जी 52 गांवो के उपाध्यक्ष, अभियान के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर सतेन्द्र सिंह, जिला प्रभारी, विपती नम्बरदार, आगरा मंडल प्रभारी चन्द्रपाल नेता, सोरन नम्बरदार, नेत्रपाल मुकदम, गजेन्द्र नेता, उपस्थित थे। उन्होने बताया कि यदुवंशी सजाज के सारे गांवों से 15 मार्च को भारी संख्या में यमुना भक्त निकलेगें और हर गांव से कम से कम 1 टैक्टर साथ आयेगा। उन्होने आगे बताया कि ब्रजवासियों में अपार उत्साह है और वे यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चलने के लिये उत्साहित है। प्रचार की जानकारी देते हुये बताया कि  उनके द्वारा आजनौख, खायरा, जलालपुर, कोसी देहात, सुल्तानपुर, खरौंट, सुपाना, बुखरारी, बरका, धनौता, रूप नगर, बुध गढी, फूल गढी, भीम गढी, राजा गढी, सहजाद पुर, विशम्बरा, पैगाम, शेरगढ आदि गांवो में प्रचार किया गया। 

यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय प्रचार सचिव रमेश कृष्ण शास्त्री द्वारा कोसी और होडल क्षेत्र में प्रचार किया गया। उनके द्वारा सभी क्षेत्र वासियों से भारी संख्या में  पदयात्रा में सम्मिलित होने का आह्वन किया। अभियान के राज शर्मा जी द्वारा अपनी प्रचार बाइक से कई क्षेत्रों में प्रचार किया गया। उनके द्वारा भी लोगो को अभियान के विषय में जानकारी देते हुये । यात्रा में चलने वालों के पंजीकरण भी किये गये। अभियान की 25 गाडियों में सभी गाडियों विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कर रही हैं। किशन दास के नेतृत्व में डीग कामा का क्षेत्र देखा जा रहा है। वहाॅ से भी यमुना भक्त हजारों की संख्या में सम्मिलित होने के लिये पंजीकरण करा रहे है। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login