मथुरा। सर्वशिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के अन्तर्गत 6 से 14 बर्ष
के आयु के विकलांग बच्चों ने एकेडमिक स्पोर्टस एंव कलचरल मीट प्रोग्राम
का आयोजन बी.आर.सी छाता में मुख्य अतिथि ए.बी.एस.ए संजय कुमार सिंह के
द्वारा मां सरस्वती पर द्वीप प्रज्जवलित एंव माल्यपर्ण कर विभिन्न
प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। जिसमें मानसिंक मंद, शारीरिक अक्षम,
दृष्टि अक्षम, श्रवण अक्षमता, वाले बच्चों ने खेलकूद सांस्कृतिक
प्रोग्राम का प्रतिभा कर प्रदर्शन दिखाया। जिसमें विभिन्न परिषदीय
विद्यालयों से छात्र एंव छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें दौड प्रतियोगिता,
सुलेख प्रतियोगिता, चित्र कला, रंगोली, कुर्सी दौड, रस्सा कसी, पर्यावरण
सम्बन्धी प्रतियोगिताऐं दिखाई। अंत में बाद में मुख्यअतिथि द्वारा बच्चों
को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरूस्कार वितरित किये गयें। इस मौके पर
समेकिता शिक्षा के अध्यक्ष मोहन गुप्ता, इन्द्रपाल, नारायनसिंह, पूर्व
माध्यमिक के अध्यक्ष भगवानसिंह, अनुराधा शर्मा, सुमनलता, आशा, मधु तौमर,
चन्द्रेश, सुषमा, ललित, नाहिद खान, आदि उपस्थित थें।





