अक्षय नवमी और देवोत्थान

एकादशी पर परिक्रमा मार्ग हों साफ

मथुरा। आगामी 20 नवंबर को अक्षय नवमी परिक्रमा और 22 नवंबर रविवार को देवोत्थान एकादशी पर तीनों वन की परिक्रमा में स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से लोग आते हैं। परिक्रमा मार्ग में अभी तक सफाई और कंकड़ों को हटाने का काम शुरू नहीं किया है। पूरे परिक्रमा मार्ग में गंदगी और अव्यवस्थाओं से इस बार भी लगता है श्रद्धालुओं को जूझना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में विद्युत व्यवस्था होनी चाहियें, क्योंकि स्थान-स्थान पर अंधकार रहता है और सुबह के अंधकार में लोग परिक्रमा करते हैं। नगर पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिये जिससे परिक्रमार्थियों को कोई परेशानी न हो।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti