मथुरा। आगामी अक्षय नवमीं व देव प्रवोधिनी एकादशी पर्व पर उमडने वाली भीड के मद्देनजर वृन्दावन की व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को एसएसपी मोहित गुप्ता ने व्यवस्थाओं को जायजा लेने के साथ ही वृन्दावन कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। कप्तान को अचानक देख कोतवाली पुलिस में हडकंप मच गया। एसएसपी ने यहां सीसीटीवी कैमरों, अतिक्रमण आदि में सुधार करने के निर्देश दिये। कोतवाली में उन्होंने मालखाना, रजिस्टर आदि चैक किये और आगामी पर्वों को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। प्रांगण में जगह-जगह गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुधारे जायें, अतिक्रमण को तुरंत हटवाया जाये और सफाई व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें कई अन्य खामियां मिली, जिसे उन्होंने तुरंत दूर करने के निर्देश दिये।





