अखिलेश के पहले कैंपेन वीडियो में मुलायम नहीं

अखिलेश के पहले कैंपेन वीडियो में मुलायम नहींलखनऊ । समाजवादी पार्टी में आपसी कलह जारी है लेकिन सीएम अखिलेश वक्त गवाएं बिना अपने चुनाव प्रचार में जुट गए है। अपने कार्यकाल में लोक जनकल्याणकारी कार्यो को बताते हुए सीएम अखिलेश ने अपनी रथ यात्रा के लिए कैंपेन वीडियो जारी किया है। आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि वीडियो में पिता और पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव को कोई जगह नहीं दी गई है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी उनके प्रचार अभियान में कूद गई है और एक फेजबुक पेज के जरिए पति का प्रचार कर रही हैं। डिंपल ने कहो दिल से अखिलेश फिर से नाम से एक फेसबुक पेज बनवाया है,जिस पर अखिलेश के समर्थन में लगातार पोस्ट डाले जा रहे हैं। यानि इस तरह की पोस्ट से साफ है कि अखिलेश के पक्ष में चुनाव से पहले सहानुभूति का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि डिंपल यादव ही इस फेसबुक पेज को चला रही हैं। अखिलेश ने बुधवार को विकास रथ यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। अखिलेश विकास यात्रा पर तीन नवंबर को लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान जगह जगह अखिलेश का युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों की ओर से स्वागत किया जाएगा।अखिलेश कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। हालांकि अखिलेश ने अपने फेसबुक पेज से एक दूसरा वीडियो जारी किया है,उसमें मुलायम सिंह यादव भी दिख रहे हैं।          

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. प्यासा भारत, सूखती नदियां; ‘डे ज़ीरो’ अब कहानी नहीं, दस्तक है…

  1. अब हाईवे सिर्फ़ सड़क ही नहीं, दवा भी देंगे...!

  1. जलवायु परिवर्तन थर्मामीटर का नहीं, अंतरात्मा का प्रश्न है!




Mediabharti