मथुरा, 23 जूलाई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय पवन कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पे्रस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 06 दिसम्बर की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए न्यायमूर्ति टीएसठाकुर, न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किसी विशिष्ट विषय वस्तु/प्रकरण के सम्बन्ध में मासिक रूप से आयोजित कराया जाये। माह अगस्त 2015 में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 08अगस्त15 द्वितीय शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से बैंक मामले, धाररा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम,वसूली वाद, लंबित एवं प्री-लिटीगेशन मामले के मामलों को प्रमुखता प्रदान करते हुए कराया जाय।





