मथुरा। श्रीअग्रसेन जंयती महोत्सव के अंतर्गत अग्र राॅयल परिवार के सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष तुलसी गर्ग ने अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा श्रीअग्रसेन जीवन
वृत्तांत प्रेरणा लेकर अग्र राॅयल परिवार के सदस्यों ने रक्तदान किया ताकि पीड़ित व उपचार के लिए जरूरत मंद लोगों को रक्त मिल सके। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी आशीष ने बताया की रक्तदान कर समाज हित में युवाओं को आगे बढ़कर रक्तदान करने को आगे आना चाहिए। रक्तदान शिविर में अध्यक्ष तुलसी गर्ग, सचिव प्रशातं अग्रवाल, अशीष अग्रवाल, छैल बिहारी अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अमित शोरा वाले, मोहित गुडेरा, अतुल अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, लोेेकेश तायल, राजीव, मनीष गुडेरा, मनीष अग्रवाल, बृजेश गर्ग, विकास जिदंल आदि द्वारा रक्तदान किया गया।





