अग्रवाल क्लब परिवार ने श्रंगार घाट पर यमुना महारानी को ओढ़ाई चुनरी

स्वच्छ यमुना, स्वस्थ मथुरा, सुन्दर ब्रज का संकल्प, वैदिक मंत्रोच्चार सहित हुआ आयोजन

मथुरा। प्रदूषण मुक्त व अविरल हो यमुना की धारा की भावना के ओत प्रोत अग्रवाल क्लब परिवार के सदस्यों ने स्वच्छ यमुना, स्वस्थ मथुरा, सुन्दर ब्रज संकल्प के लिए यमुना तट पर विगत रोज सदस्यों ने श्रंगार घाट पर आयोजित चुनरी मनोरथ में सामूहिक संकल्प लिया। अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में आयोजित चुनरी मनोरथ का प्रांरभ प्रातः अप्सरा पैलेस से प्रंारभ हुई शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में अग्रशक्ति सदस्याऐं सिर पर मंगल कलश धरण करे हुए थी। वहीं सदस्य यमुना महारानी को ओढ़ाने के लिए चुनरी लिये हुए भक्तिमय रस का संचार कर रहे थे। शोभायात्रा अप्सरा पैलेस, तिलक द्वार से प्रारभ होकर छत्ता बाजार, विश्राम घाट होते हुऐ श्रंगार घाट, सती बुर्ज के बराबर, कार्यक्रम  स्थल पंहुची। शोभायात्रा का जगह जगह फूटी पानी मेवा व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भक्ति रस से सराबोर अग्रशक्ति सदस्याओं ने श्री यमुना महारानी का संर्कीतन किया मीठे रस से भरो री राधारानी लगे, दर्शन दो माॅ श्री यमुना जी आदि। माॅ यमुनाजी के चरणों में चुनरी मनोरथ से पूर्व सभी सदस्यों को माखन लाल चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई। उसके पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक किया। कार्यक्रम में संस्थापक अजयंकात गर्ग ने उपस्थित सभी बन्धुओं को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ दिलायी। ताकि लोगों को यमुना व मथुरा को स्वच्छ बनाऐ रखने के लिए प्रतिबद्ध रहें। तदोपरांत यमुना महारानी को चुनरी ओढ़ई गई। कार्यक्रम का समापन यमुना महारानी की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक अजयकांत गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव अतुल गोयल, सुनील अग्रवाल डीआरएस, अशोक अग्रवाल, विनीत गुप्ता, सुनील अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, मनोज सर्राफ अजय बंसल, प्रमोद बंसल, तुषार गर्ग, योगेन्द्र सिंघल, मनोज अग्रवाल, अग्रशक्ति अध्यक्षा राधा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग, प्रीति अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti