कुष्ठ रोगी व बच्चों को दी जायेगी आर्थिक मदद
मथुरा। श्रीअग्रवाल सभा मथुरा की बैठक अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल के प्रवर्तक श्री 1008 महाराजा अग्रसेन की जयंती 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक बनाने का निर्णय लिया गया। अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने मुख्य संयोजक की घोषणा बैठक के दौरान की। बैठक के दौरान जयंती मुख्य संयोजक नवीन मित्तल, पुष्पांजलि एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल, शोभायात्रा के मुख्य संयोजक राजीव अग्रवाल, अग्रसेन मेला के मुख्य संयोजक अजयकांत गर्ग, चंदा के मुख्य संयोजक प्रवीण सर्राफ को नियुक्त किया गया। इस मौके पर अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने बताया कि जयंती के अवसर पर कुष्ठ रोगी व बच्चों को अग्रवाल सभा की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा सौ से 200 मरीजों का मोतियाबिंद, आंखों का आॅपरेशन भी कराया जाएगा। जिन अग्रवाल बंधुओं को अपने मेधावी छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में आर्थिक दिक्कत आती है उन्हें एक साल की फीस अग्रवाल सभा मुहैय्या कराएगा। उन्होंने कहा कि अब की बार माधवी दिवस पर अग्रवाल सभा द्वारा पांच माताओं का सम्मान भी किया जाएगा। अग्रवाल सभा की सदस्यता हेतु कृष्णमुरारी अग्रवाल को सदस्यता प्रमुख बनाया गया है।
बैठक के दौरान विष्णु कुमार सर्राफ, सुरेशचंद कागजी, अंशुल लोहेवाले, मनोज अग्रवाल सर्राफ, ब्रजकिशोर अग्रवाल, राजेश बजाज, पूर्वराज्यमंत्री रविकांत गर्ग, कन्हैयालाल बजाज, गौसरन सर्राफ, बनवारीलाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विनोद प्रेसवाले, विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, योगेन्द्र, शैलेष सर्राफ, प्रेम सर्राफ, वृंदावन बिहारी अग्रवाल, शशिभानु गर्ग, विशनदयाल सर्राफ आदि लोग मौजूद थे।





