मथुरा। अग्रवाल सभा रजि. मथुरा की आवश्यक बैठक सभा अध्यक्ष मुरलीधर चैधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने बताया कि पंचदिवसीय अग्रसेन जयंती की पूर्व बेला में 9 से 11 अक्टूबर नयती हाॅस्पीटल के चिकित्सकों द्वारा अग्रवाटिका पर निःशुल्क टेस्टिंग कैंप लगाया जाएगा। सर्व समाज के लोग इसका लाभ ले सकेंगे। वहीं मोतीलाल दाऊदयाल चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा 10 से 12 अक्टूबर तक मोतियाबिंद से पीड़ित आंखों के रोगियों के आॅपरेशन के लिए रजिस्टेशन होंगे। 13 अक्टू. को आॅपरेशन संपंन होंगे।
वहीं 12 अक्टू. ब्रजचिकित्सा संस्थान में सभा की ओर से सभी मरीजों को फल वितरण एवं सर्जन संस्था पर कुष्ठ रोगियों के स्वस्थ्य बच्चों को कंप्यूटर प्रदान किए जाएंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अग्रवाल महिला समिति बहिनें बच्चों को प्रशिक्षण देने में जुटी हैं। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, गौसरन सर्राफ, प्रेम सर्राफ, सुरेश चंद कागजी, चाचा विष्णु सर्राफ, विनोद गर्ग, जुगलकिशोर अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल दरवे वाले, आदि सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।





