अग्रसेन जयंती पर नेत्र आॅपरेशन शिविर आज से

-सर्वसमाज के लोगों से लाभ लेने की अपील 

मथुरा। महाराजा श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीअग्रवाल सभा मथुरा द्वारा स्वर्गीय दाऊदयाल एडवोकेट व श्रीमती शांतिदेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मुन्ना लाल दाऊदयाल एण्ड संस चैरिटेबिल ट्रस्ट के सौजन्य से सर्व समाज के लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं आॅपरेशन शिविर का आयोजन आज से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा। सभा के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल दरवे वाले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोगियों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए उनके क्षेत्र में ही रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा के तहत आज 10 अक्टूबर को मीना अतिथि भवन महोली रोड, 11 अक्टू को अग्रवाल धर्मशाला कुशकगली, 12 अक्टू. को अग्रवाटिका अग्रसेन मार्ग मसानी, 13 अक्टू को अग्रवाल धर्मशाला सदर बाजार, 14 को तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट, 15 को अग्रवाल धर्मशाला भरतपुर गेट तथा 16 अक्टू को अग्रवाल धर्मशाला कृष्णा नगर में रोगी रजिस्टेªशन करा सकते हैं। इन रोगियों के आॅपरेशन 13 से 16 अक्टूबर तक श्रीजी बाबा हाॅस्पीटल पर सम्पन्न होंगे। 17 अक्टू. को 11 बजे अग्रवाटिका मसानी पर आॅपरेशन कराने वाले नेत्र रोगियों का विदाई समारोह सम्पन्न होगा। 

सभा के अध्यक्ष चै. मुरलीधर अग्रवाल एवं प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने सर्व समाज के लोगों से अपील की है कि इस निःशुल्क नेत्र शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti