मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर विगत वर्षो की भांति ब्रज चिकित्सा संस्थान में 25 सितम्बर को होने वाली सभी ओपीडी में मरीजों के लिए 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी तथा सांय कालीन ओपीडी बन्द रहेगी। उन्होंने बताया कि उक्त दिवस को ही सांय 5 बजें संस्थान के प्रांगण में स्थापित महाराजा अग्रसेन मन्दिर पर पुष्पाजंलि एवं आरती समारोह का आयोजन किया गया हैं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नागरिकों को उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए सम्मानित किया जायेगा।





