अच्छा ज्योतिष गणित जानकर भी सफल ज्योतिषी बन सकता है

मुंबई। सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता के तीस वर्षों पुराने ज्योतिष मित्र जीतेन्द्र टी पारेख मित्र है। जोकि पंद्रह दिनों पहले मनमोहनजी को भविष्यवाणी किया था कि ईद के दो दिन बाद मुंबई में काफी अच्छी बरसात होगी और वह सही हुआ। इसपर गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने कहा," जीतेन्द्रजी ब्राह्मण नहीं है फिर भी इन्होने मुझसे जब जोभी कहा वह सच हुआ है। इन्होने ज्योतिष पढ़ा है और सीखा है। इनको ज्योतिष गणित का काफी ज्ञान है। आज ज्योतिष बनने के लिए ब्राह्मण होना जरुरी नहीं है,अच्छा ज्योतिष गणित जानकर भी सफल ज्योतिषी बन सकता है। "

ज्योतिष जीतेन्द्र टी पारेख कहते है," मैने सिर्फ कैलकुलेशन करके यह बताया था। सभी ग्रह की स्थिति और ज्योतिष गणित की वजह से आप कुछ भी भविष्यवाणी कर सकते है। मैं नहीं कहता हूँ कि मेरा कहा सब सच होता है, कुदरत के सामने कभी कभी सब फेल हो जाता है। इंसान कभी भी अपने फील्ड में पूर्ण जानकर नहीं हो सकता है। जीवन में हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। हमारा एक ग्रुप है जिसमें हमलोग हमेशा बैठते है और एक दूसरे से नया सीखने को मिलता है।"

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti