अजय ने पोस्टपोन की सन ऑफ सरदार-2

अजय ने पोस्टपोन की सन ऑफ सरदार-2अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने ‘शिवाय’ की शूटिंग शुरू करने के साथ ही वर्ष 2012 में आई सुपर हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का दूसरा भाग बनाने की घोषणा की थी और उन्होंने बाकायदा इसकी प्रदर्शन तिथि 2017 दिवाली घोषित कर दी थी। वे इस फिल्म की शूटिंग ‘शिवाय’ के बाद शुरू करने वाले थे। अजय देवगन को अपनी इस फिल्म की योजना को अपने मित्र रोहित शेट्टी के कारण फिलहाल पोस्टपोंड करना पड गया है। कारण यह रहा है कि रोहित शेट्टी पहले करण जौहर के साथ मिलकर सुभाष घई की क्लासिक ‘रामलखन’ का रीमेक बनाने जा रहे थे। लेकिन पिछले महीने उन्होंने इस फिल्म को बनाने का विचार त्याग दिया और फिर अजय देवगन के साथ उन्होंने अपने रिश्तों को सुधारने का काम किया। 

नतीजा इन दोनों सितारों ने ‘गोलमाल’ की अगली कडी बनाने का निर्णय लिया। रोहित शेट्टी अपनी पिछली असफलता ‘दिलवाले’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर पुन: अपना जादू कायम करना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें ऐसी फिल्म की जरूरत थी जो उनके जाने-पहचाने जोनर की हो और ‘गोलमाल’ से बढकर उन्हें कुछ नहीं लगा। रोहित चाहते तो ‘सिंघम’ का  तीसरा भाग बनाने की घोषणा भी कर सकते थे लेकिन उन्होंने सिर्फ सुरक्षित और सफल फिल्म ‘गोलमाल’ को चुना।

अजय देवगन ने अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार की प्रदर्शन तिथि रोहित की ‘गोलमाल अगेन’ को दे दी है। अब यह फिल्म दिवाली 2017 पर प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में अजय देवगन अभिनय के साथ-साथ निर्माण में भी रोहित शेट्टी का सहयोग करेंगे।  

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले पुरोधा थे सरदार पटेल

  1. देश को एक सूत्र में पिरो दिया था सरदार पटेल ने...

  1. आज के भारत के ‘वास्तुकार’ थे सरदार पटेल




Mediabharti