
मुंबई। समाजसेवक ,सफल उद्योगपति और परोपकार समिति के अँधेरी के अध्यक्ष तथा समर्थ नगर लोखंडवाला रेसिडेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय माहेश्वरी को मुंबई के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आशिष शेलार ने मुंबई के बीजेपी के राजस्थानी प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित बीजेपी के राजस्थानी प्रकोष्ठ के संयोजक अजय माहेश्वरी ने कहा,"मैं बीजेपी और राजस्थानी लोगों के लिए काफी कुछ करना चाहता हूँ और इसके लिए मैं जनता का साथ चाहता हूँ। और बीजेपी को और आशिष शेलारजी को धन्यवाद देता हूँ कि मुझे जनता का सेवा का मौका दिया।"
S.B.Sharma
(P.R.O.)
