अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बारह सिंघा की मौत

गोवर्धन मथुरा रोड के किनारे मृतक बारह सिंघा

वनविभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दफनाया

गोवर्धन। मथुरा अलवर मार्ग पर गिर्राज बाग बंबा के समीप अज्ञात कार की चपेट में आने से बारह सिंघा ने दम तोड़ दिया। बारह सिंघा ने दुर्घटना के कुछ समय बाद ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।

घटनाक्रम के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की दोपहर मथुरा मार्ग पर बारह सिंघा सडक़ को अचानक क्रॉस कर रहा था कि मथुरा की ओर से सफेद रंग की एक गाड़ी आयी और उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी को चालक मौके से लेकर फरार हो गया। बारह सिंघा ने सडक़ के बगल में ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने इलाका पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वनविभाग के कर्मचारियों की टीम पहुंची। टीम ने बिना पोस्टमार्टम के ही बारह सिंघा को दफना दिया। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कौशिक, गोविंद सैनी, जीतू सैनी, विमल पंडित आदि ने बताया कि यहां जंगली जानवर आते रहते हैं। इन जानवरों की सुरक्षा भी नहीं है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti