अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत

मथुरा,। थाना हाईवें क्षेत्र के मथुरा भरतपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी जिससें कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भरतपुर मथुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर दी। जिससके कार सवार भगवान सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी वृन्दापुर भरतपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login