मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गाॅव रैपुराजाट के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की टक्कर से पिता पुत्र घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों र्को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या एचआर 38 एस 3788 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सडक किनारे खड़ें पिता चन्द्रभान व पुत्र धर्मवीर में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना की रिपोर्ट घायल चन्द्रभान पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी 96 सारस्वत पाड़ा कस्वा थाना फरह ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।





