अज्ञात वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत

मथुरा। मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित चंदन वन स्कूल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से कुचलकर राज मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन को भगा ले जाने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाइवे क्षेत्र के गांव नरहोली निवासी 35 वर्षीय बाबूलाल पुत्र फगुना मकान चिनाई का काम करता था, सोमवार देरसायं वह मजदूरी कर साइकिल से गांव लौट रहा था कि मथुरा भरतपुर मार्ग पर गांव के निकट ही अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना हाइवे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। तो परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज करने की मांग की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti