अज्ञात वाहन से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

मथुरा।  थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत टैंटीगांव के समीप दिल्ली से लौट रहे एक बाइक सवार की गाड़ी में पंचर हो गया जिसे देखने के लिये वह सड़क के किनारे उतरा तभी पीछे आते अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना सुरीर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, परिवारीजनों को सूचना दे दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय राहुल पुत्र रामशंकर निवासी जमूबी मझोआ थाना बरहन आगरा आज बुधवार सुबह दिल्ली से अपनी बाइक संख्या डीएल 35 सीवी 6334 पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस वे से लौट रहा था तभी टैंटीगांव के समीप उसकी बाइक पंक्चर हो गयी। वह ठीक करने के लिये वह नीचे उतरकर खड़ा हुआ था तभी पीछे से आते अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज, परिवारी को सूचना दे दी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti