अज्ञात हमलावरों द्वारा लेखपाल पर जानलेवा हमला

अज्ञात हमलावरों द्वारा लेखपाल पर जानलेवा हमला मथुरा। छाता की पुरानी तहसील स्थित शहीद भगतसिंह पार्क के समीप निवास कर रहे सुलेमान लेखपाल शुक्रवार देरसायं 8 बजे नवाज पढकर अपने घर जा रहे थे। घर के समीप पहुॅचते ही पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गोली उनके पीठ में घुस गई। जिसें परिवारीजनों द्वारा उपचार के लिए नयति हाॅस्पीटल में भर्ती करा दिया गया जहाॅ उनका ईलाज चल रहा है और उनकी स्थिति में सुधार है।

 सूत्रो के अनुसार घायल लेखपाल सुलेमान एवं किसी अज्ञात व्यक्ति के बीच किसी विभागीय कार्य को लेकर 2 लाख रूपये के लेनदेन का मामला प्रकाश में आया है। 

 क्षेत्राधिकारी छाता योगेश पाठक एवं इस्पेक्टर जी.सी तिवारी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। जो गोपनीय जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा 72 घन्टे के अन्दर कर आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया जायेगा।

लेखपाल के हमलावर पकड़ से दूर

मथुरा। छाता कस्बे में लेखपाल को गोली मारने के मामले में पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। कस्बे के सरायशाही निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति ने दो लाख रूपये चैथ के रूप में मांग की और मांग पूरी न करने पर तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। घायल सुलेमान खान के पुत्र इरफान खान निवासी मौहल्ला सरायशाही छाता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

  1. प्रधान पति पर अज्ञात हमलावरों का हमला, मारी गोली

  1. अज्ञात शव मिला




Mediabharti