
मथुरा। भारतीय जनता के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को केन्द्र सरकार द्वारा भारत देने की घोषणा किये जाने के साथ ही भाजपा व उससे जुड़ें विभिन्न संगठन व पार्टी नेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने प्रणव मुखर्जी एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि आज लाखों लाखों भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त देशवासियों की मनोकामना पूरी हुई है कि करोड़ों करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन भारत मां के महान सपूत पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित कर जो एतिहासिक कार्य किया है। इससे वाजपेयी जी का नहीं भारत रत्न देने वालो का गौरव बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्व प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश कुमार गौतम ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवम् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवम् मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न प्रदान कर सम्मानित करने के निर्णय पर सादर धन्यवाद एवं बधाई। भाजपा के पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है साथ ही झारखंड और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणामों पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए देश की जनता से ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का जो आव्हान किया था उसको लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए झारखंड और जम्मू कश्मीर की जनता ने अपने दो कदम और आगे बढ़ा दिये है कांग्रेस को दोनों राज्यों में चैथे स्थान पर पहुंचाकर।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS