अटल्ला चुंगी क्षेत्र को परशुराम चैक करने पर चेयरमैन को बधाई

वृन्दावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राहाण महासभा ने नगर पालिका वृन्दावन अध्यक्ष मुकेश गौतम एवं पालिका बोर्ड को धन्यवाद देते हुये हर्ष व्यक्त किया है कि महासभा द्वारा दिये गये परशुराम चैक के प्रार्थना पत्र पर सर्वसम्मति से पारित बोर्ड प्रस्ताव द्वारा अटल्ला चुंगी चैक का नामकरण परशुराम चैक किया गया है। आगामी 20 अप्रैल परशुराम जयन्ती के पावन अवसर पर इस चैक का लोर्कापण किया जायेगा। इसके साथ ही भविष्य में पालिकाध्यक्ष के सहयोग से 2000 वर्गगज भूमि पर विप्र हित में भव्य और दिव्य परशुराम भवन का भी निर्माण शीघ्र किया जायेगा। वर्तमान में बोर्ड प्रस्ताव के माध्यम से उक्त पार्क को अखिल भारतवर्षीय ब्राहाण महासभा को सुपुर्द किया जा चुका है जिसका भी जीर्णोद्धार एवं मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्य शीघ्र ही पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम की देखरेख में पूर्ण किये जायेंगे। हर्ष व्यक्त करने वालोें पं0 बिहारीलाल वशिष्ठ, आचार्य अतुलकृष्ण गोस्वामी, पं0 बालकृष्ण गौतम, आचार्य रमेश चन्द्र, कृष्णमुरारी मोतीवाला, छैलबिहारी शर्मा, बालो पंडित, प0. महेशचन्द्र शर्मा, डोरीलाल गौतम, राजकुमार शर्मा, आशू गौतम, गोपाल वशिष्ठ, रवि शर्मा, पप्पू, प्रदीप गोस्वामी, अशोक गोस्वामी आदि हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti