अड़ींग में आयोजित खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

गोवर्धन के ग्राम अड़ीग में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगता में बॉलीबॉल खेलते विद्यार्थी

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ अतिथि

गोवर्धन। राजीव गांधी खेल अभियान योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय बालक बालिकाओं की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता अड़ीग के आदर्श जनता इंटर कालेज प्रांगण में विभिन्न खेलों के बीच संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक इंटर कालेज एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बॉलीबॉल, एैथिलैटिक, भारोत्तलन आदि खेल आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. हरिनारायण राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीतराम एवं क्रीड़ा शिक्षक दिलीप यादव के संयुक्त निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में बॉलीबॉल में सिद्धि विनायक महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान भारतीय राजकीय इंटर कालेज अड़ीग ने व तृतीय स्थान आदर्श जनता इंटर कालेज की टीम ने प्राप्त किया। महिला वर्ग 400 मीटर की दौड़ में छात्रा सपना ने प्रथम स्थान, स्नेहलता ने द्वितीय स्थान व दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग तीन हजार मीटर की दौड़ में गोकुलेश प्रथम, द्वितीय स्थान नव सिंह ने प्राप्त किया। पंद्रह सौ मीटर दौड़ में ओमवीर सिंह प्रथम, मनीष द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका शाहबुद्धीन खान, तारा सिंह ने निभाई व स्कोरर सुरेश चंद, ब्रजेश कुमार, मयंक शर्मा रहे। प्रतियोगिता के मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. हरिनारायण राम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी खंड स्तर के बाद जनपद स्तर और प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ साथ उनके अंदर छिपी खेल प्रतियोगिता को सामने लाना है। ग्रामीण इलाके से निकलने वाले विद्यार्थियों ने देश का नाम रोशन किया है। संचालन पीटीआई दिलीप यादव ने किया। इस मौके पर खेल  अधिकारी रीतराम, दिनेश चंद गर्ग, गौरव शर्मा, हरिओम गोला, श्याम बिहारी, राजेन्द्र प्रसाद, चन्द्रभान आदि थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti