अतिक्रक्रमण मुक्त शहर के लिए व्यापारी आये प्रशासन के साथ

ढकेल, खौमचे सड़कों पर दिखे तो कार्यवाही

मथुरा। शहर को सुन्दर बनाने के लिए आज बुधवार व्यापारियों ने पत्रकारों और प्रशासन के अधिकारियांे के समक्ष पूरा सहयोग करने का वायदा किया। व्यापारियांे ने सुझाव दिया कि दुकानों की सुरक्षा हेतु शटरों के ऊपर दो फुट का बाक्स टाइप का बोर्ड बनवा दिया जाये। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का समर्थन किया। अधिकारियों ने बताया कि ढ़केल वालों के लिए अलग स्थान दिये गये हैं। विकास मार्केट में पार्किंग बनाई जायेगी। सुभाष नगर नाले पर शौचालय बनाया जायेगा। ढ़केल, खोमचे वाले जो अतिक्रमण किये हुए है वे अपनी हरकतों से बाज आये वरना उन पर जुर्माना व कार्यवाही की जायेगी। ढ़केल, खोमचे वालों के लिए गोविन्द गंज और जुबली पार्क में स्थान नियत किया गया है इसके अलावा कहीं और ढकेल खोमचे मिले तो उनकी खैर नहीं है। आज बुधवार इस सम्बन्ध में शहर के ब्रजवासी रायल होटल में व्यापारी प्रशासन के अधिकारियांें और पत्रकारों की इस मीटिंग में मीडियाकर्मी, एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार, विप्रा सचिव विजय कुमार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, सचिव सुनील अग्रवाल, युवा अध्यक्ष सुनील साहनी, गुरूमुखदास, दिनेश आनन्द पापे आदि मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti