अतिरिक्त दहेज नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

मथुरा। थाना माट क्षेत्र के ग्राम नगला सिरया निवासी सुशीराम पुत्र भूड्डा  ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री लक्ष्मी के पति राजेश पुत्र उमांशंकर निवासी नगला जन्दू जिला हाथरस ने अपने सात अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग की, माॅग पुरी नहीं होने पर नामजदों ने लक्ष्मी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया, इसपर भी माॅग पुरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने लक्ष्मी को गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से ढकेल कर वाहर निकाल दिया। पीडि़त लक्ष्मी ने घर पहुंच कर अपने साथ घटित घटना से अवगत कराया। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट रर्ज पुलिस में दहेज उत्पीड़न की दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti