अतिवृष्टि व ओलावृष्टि पीडि़त किसानों को बंटने लगी मुआवजा व सहायता राशि

देवी आटस में सांसद हेमामालिनी ने डीएम एसएसपी के साथ किसानों को बांटे राहत के चैक

 गांव देवी आटस में पीडि़त किसानों को राहत राशि के चैक वितरित करती सांसद हेमा मालिनी, डीएम राजेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मुकेश सिकरवार आदि

 

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के क्षेत्र में तूफानी दौरे व केन्द्र व प्रदेश से की गई सहायता राशि की माॅग को दोनो सरकारों ने गंभीरता से लिया हैं। जहाॅ केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार से नुकसान का आंकलन कर नुकसान की भरवाई के लिए केन्द्र में प्रस्ताव माॅग रही है वहीं प्रदेश सरकार ने भी इसें गंभीरता लिया और केन्द्र सरकार की सहायता राशि का बिना इन्तजार की अपने स्तर से ही जनपद में सहायता राशि की प्रथम किस्त जनपद को भेज दी हैं। जिसकें परिणाम स्वरूप पीडि़त किसानों को अब जिलाधिकारी के माध्यम से चैक वितरण किया जाना प्रारंभ हो चुका हैं। मथुरा के विभिन्न ब्लाको में राहत चैक वितरित किये गये मुख्य कार्यक्रम देवी आटस गोवर्धन विधानसभा में आयोजित हुआ। जिसमे सांसद हेमा मालिनी, जिलाधिकारी राजेश कुमार सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा एवं सपा के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने लगभग 118 लोगो को राहत चैक बांटे इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि किसानो पर आयी आपदा में सारा देश मोदी के नेतृत्व में एकजुट है मोदी ने कहा है कि राहत राशि में 75 प्रतिशत हिस्सा केंद्र का 25 प्रतिशत हिस्सा राज्य का होता है केंद्र सरकार अपने हिस्से का धन राज्य आपदा कोष में दे रहा है राज्य शीघ्र वितरण सुनिश्ति करे क्योकि मोदी ने मुआवजा का मानक 50 प्रतिशत से घटा कर 33 प्रतिशत कर दिया है अब 33 प्रतिशत नुकसानी वाले किसानो को भी मुआवजा मिलेगा सांसद ने बताया कि वह किसान फसली ऋण माफ करने व् किसानो का दुःख बयान करने के लिये आज शाम एक दर्जन किसानो के साथ वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिलेंगी इस अवसर पर उन्होंने अखिलेश सरकार व जिला प्रशासन की सक्रियता को भी उचित बताया व् उसमे निरन्तरता पर बल दिया। चैक वितरण समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, रामकिशन पाठक, जनार्दन शर्मा, ज्ञानेन्द्र राणा, प्रदीप गोस्वामी, संजय गोविल, राजेश पिंटू, जुगल किशोर, नट्टू, मितुल पाठक, अनूप, आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti