मथुरा। आज थाना हाईवे में एक विवाहिात ने अपने पिता के अत्याचार से तंग आकर शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा है। अधिकतर मामलों में विवाहिता अपने ससुरालियों पर आरोप लगाती है लेकिन यहां विवाहिता ने शादी के महत पांच-छह माह बाद ही अपने पिता की हरकतों से तंग आकर शिकायत की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवे की केशवधाम कालोनी में रहने वाली पिंकी पत्नी अनुज पिछले छह माह से अपनी शादी के बाद ससुराल में अपना गृहस्थ जीवन जी रही है। पति ब्रजवासी फायर सर्विस में काम करता है। बताया जाता है कि उसके पिता भी नरहौली के निकट बनी कालोनी में रहते हैं। विवाहिता की माने तो उसके पिता पूरन सिंह ने दहेज में दी मोटरसाईकिल दामाद से छीन ली। पति-पत्नी जब मोटरसाईकिल लेने गये तो दोनों के साथ मारपीट कर दी। वहीं उसके पति पर गर्म चाय फैला दी जिससे वह झुलस गया। विवाहिता का यह भी कहना था कि उसका पिता ससुरल वालों से निजी स्वार्थों की पूर्ति करना चाहता है जिसका वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट पर उतारू हो जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





