मथुरा। राया कस्बे के सुल्तानगंज इलाके में स्टोव पर खाना बनाते समय स्टोव फट जाने से एक महिला बुरी तरह जल गयी। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पत्नी को बचाने के चक्कर में उसके पति का हाथ भी झुलस गया है। जानकारी के अनुसार गुलशन ;22द्ध पत्नी नजर मौहम्मद आज सुबह अपने घर पर दोपहर में स्टोव पर खाना बना रही थी तभी अचानक स्टोव फट गया जिससे वह बुरी तरह जल गयी। जिला अस्पताल में उसे उपचार के लिये भर्ती किया गया है जहंा उसकी दशा गंभीर है। वहीं क्षेत्र में चर्चा थी कि महिला द्वारा खुद को मिटटी का तेल डालकर जलाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।





