अत्याधुनिक शौचालय का किया लोकार्पण

वृन्दावन। नगर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाने के लिये कृत संकल्पित पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम की प्रेरणा एवं आनन्द लोक संस्था कोलकाता द्वारा वृन्दावन में जनोपयोगी एवं अत्याधुनिक शौचालय बनाने के संकल्प के क्रम में आज नगर के लोई बाजार स्थित सब्जी मंडी में एवं श्रृंगारवट के निकट दामोदर मंदिर के पास दोनों स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य लोर्कापण किया गया। वृन्दावन नगर में विगत कई समय से चली आ रही शौचालयों की परेशानी को दूर करने के लिए नगर में कई महत्वपूर्ण स्थलों एवं मंदिरों के आस पास अत्याधुनिक एवं जनोपयोगी शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा। जिससे बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पडे़। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को वृन्दावन धाम में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे, इसलिए नगर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा। नगर में आने वाले तीर्थ यात्रियों खासकर कि माता एवं बहनों को इन शौचालयों से अत्यधिक लाभ मिलेगा।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login