मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित रुक्मिणी बिहार के समीप एक अधिवक्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार से जा रहे अधिवक्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से अधिवक्ता गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन क्षेत्र के कस्बा राधाकुण्ड निवासी अधिवक्ता विजय गोस्वामी शनिवार दोपहर अपनी कार से वृंदावन किसी काम से आए थे। अधिवक्ता रुक्मिणी बिहार कालौनी स्थित गोल चक्कर से गुजर रहे थे कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से अधिवक्ता विजय गम्भीर रुप से जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने में सुल रहे। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





