अधिशासी निदेशक ने की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण एवं पोषण योजना की समीक्षा बैठक

 

 

कलैक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों संग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण व पोषण योजना की समीक्षा बैठक करते अधिशाषी निदेशक विकास गोठलवाल एवं अन्य

मथुरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत चलाये जा रहे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण अभियान पोषण संबंधी जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक योजना के अधिशासी निदेशक विकास गोठलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी चिकित्सको को इस योजना की महत्ता को समझाते हुए योजनाबद्ध तरीके से इसको सुचारू ढंग से चलाने के निर्देश दिये। 01 फरवरी 2015 से 30 अपै्रल तक आयोजित इस कार्यक्रम को बहुत ही गम्भीरता के साथ गर्भवती महिलाओ को सुऱिक्षत रखने तथा गर्भस्थ शिशु की सही ढंग से देखभाल करते हुए उनके नियमति टीकाकरण करने का भी सुझाव देकर जन्म के उपरान्त सही तरीके से पोषण करने पर बल दिया। अभियान के प्रमुख उद्देश्यो से अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना में पूर्ण टीकाकरण अच्छादन में वृद्धि, संस्थागत प्रसवो में वृद्धि, आधुनिक परिवार नियोजन सेवाओं के उपयोग में वृद्धि तथा कुपोषित बच्चो का उचित संदर्भन एवं प्रबंधन कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने पर बल दिया ताकि योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके। 

उन्होंने आशा तथा अंगनबाडियों के नियमित भुगतान पर जोर देते हुए उनके प्रशिक्षण देने के निर्देश भी अधिकारियो को दिये। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में ए0एन0एम0 को सम्मिलित करते हुए अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारियो को भी प्रशिक्षण दिया जाये ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया जा सके और उनके सही परिणाम सामने आ सके। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के सुदृढीकरण के लिए भी निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पूजा अग्निहोत्री ने चलायी जा रही योजनाओं में अब तक हुए कार्यो के बारे में विस्तार से उन्हे अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी उन्हें दी। इस अवसर पर सभी चिकित्सक तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti