अधूरे कार्यों की वजह से स्मार्ट सिटी में नहीं आया मथुराः डीएम

 अधीनस्थों के साथ बैठक के दौरान निर्देश देते डीएम राजेश कुमार 

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सीवर लाइन के कार्य की प्रगति पिछले कई महीनों से 98 प्रतिशत दिखायी जा रही है। जल निगम के अभियंता के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इन्ही थोड़े-थोड़े कार्यों के पूरा न होने के कारण मथुरा स्मार्ट सिटी की परिधि में नहीं आ सका जिसके कारण जनपद को बहुत बड़ा नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा है कि सरकार द्वारा किसानों के लिये जो लाभकारी योजनायें चलायी जा रही है उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान उन योजनाओं का लाभ उठा सके। कलेक्टेªट सभागार में विकास योजनाओं की मासिक प्रगति की समीक्षा के दौरान डीएम ने कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत किसानों को बीज सब्सिडी दिये जाने का प्राविधान है लेकिन सब्सिडी के लिये शासन से प्राप्त धनराशि को किसानों के पंजीकृत न होने के कारण धनराशि वापस करने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए ा विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी दशा में सब्सिडी की धनराशि वापस न की जाय बल्कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा किसानों को लाभान्वित किया जाय। सभी कार्यदायी संस्थाओं को जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य समय से पूर्ण किये जाय और कराये गये कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में रिवाइज स्टीमेट न भेजा जाय ऐसा करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। सरकार द्वारा बागवानी योजना के अन्तर्गत नीबू, अमरूद और बेल पर 90 प्रतिशत से अधिक रोपित पौधों को जीवित रखने पर सब्सिडी दिये जाने का प्राविधान है। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये कि ऐसे कृषकों को मोटीवेट करें ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ उठा सके। कामधेनु योजना की समीक्षा करते हुए जिलाघिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि दुग्ध उत्पादक इकाइयों को भलिभाॅति प्रशिक्षित करें ताकि जनपद में दुग्ध का उत्पादन अधिक से अधिक हो सके। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि ऐसे कार्य जो 90 प्रतिशत करा लिये गये है उन्हें इसी माह में हर हाल में पूरा किया जाय। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की रूकावट अथवा समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराया जाये, बैठक में अवगत कराये जाने का इंतजार न किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्य समय से पूरे कराये जाये किसी भी दशा में रिवाइज स्टीमेट न भेजा जाय ऐसे करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. एके बाजपेयी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री भाष्कर मिश्र सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

 

झोलाछाप डाक्टरों के लिये स्थाई टीम

ग्रामीण क्षेत्रों में झोला छाप डाक्टरों की रोकथाम के लिये जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि छापे मारने हेतुं स्थायी टीम का गठन करें और ये टीमे नियमित रूप से छापे मारने की कार्यवाही करती रहे ताकि ग्रामीणों की जानमाल की रक्षा की जा सके। 

यमुना पुल पर 08 से आवागमन बन्द

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पुराने यमुना सेतु के मरम्मत कार्य को 8 सितम्बर तक शुरू किये जाने हेतु अधिशासी अभियंता सेतु निगम को निर्देशित किया। मरम्मत कार्य के चलते 8 सितम्बर से इस सेतु से आवागमन पूर्णतः बन्द कर दिया जायेगा। 8 सितम्बर से समस्त हल्क व भारी वाहन गोकुल बैराज से होते हुए मथुरा आयेंगे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti