मथुरा। कस्बा व थाना सुरीर क्षेत्र के पीरागढी निवासी एक अध्यापक से बाइक सवार बदमाश तमंचे की नोंक पर बाइक लूटकर ले गये। दिनदहाड़े हुयी इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। बताया गया कि पीरागढी निवासी शिक्षक सचिन अपनी बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आगे आकर तमंचे की नोंक पर बाइक रोक ली और शिक्षक से मारपीट कर बाइक लूटकर ले गये। पीडि़त अध्यापक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना कराहरी नहर के समीप हुयी।





