अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियांआंगनबाड़ियां का धरना 26वें दिन भी

मथुरा । गत 26 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों का अपनी मांगों को लेकर धरना व प्रदर्शन निरन्तर जारी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उनसे सबसे ज्यादा काम लिया जाता है और केवल 3200 रूपये ही मानदेय उन्हें मिलता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना था कि उन्हें 18000 रूपये मानदेय दिया जाये और सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये। 26 दिन से धरने पर बैठी इन आंगनबाड़ी महिलाओं की बातों को न तो जिलाप्रशासन ने सुना है न ही सरकार के कानों पर ही जूं रैंगी है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी। हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर तारा शर्मा, रंजनी, मौनिका, ललिता, रेखा वर्मा, मंजुला चैहान, सुनीता शर्मा, सरस्वती सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री मौजूद थी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti