अपने लिए नए घर की तलाश में एंजेलिना जोली

अपने लिए नए घर की तलाश में एंजेलिना जोलीलॉस एंजिलिस । पिछले महीने ब्रेड पिट से तलाक के लिए अर्जी दायर कर चुकी सुप्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री-फिल्मकार एंजेलिना पहली बार, इस रविवार को नए घर की तलाश करती दिखीं। एक ऑनलाइन पोर्टल की खबर के मुताबिक जोली अपने बड़े भाई जेम्स हेवेन और अपने पांच बच्चों के साथ थी। जोली के बेटे मैडोक्स उनके साथ मौजूद नहीं थे। सूत्रों ने बताया कि हेवेन और बच्चे किराए का घर देखने के लिए जाने से पहले एक साथ वक्त बिताने समुद्र तट पर गए थे। परिवार के साथ सुरक्षा गार्ड और बच्चों की आया भी मौजूद थीं।सूत्र ने बताया कि 41 वर्षीय अभिनेत्री काफी खुश और निश्चिंत दिख रहीं थी। तलाक की अर्जी दायर करने के बाद से अभी तक 52 वर्षीय ब्रैड पिट सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ट्रंप टैरिफ के बीच नए अवसरों की तलाश...

  1. एंजेलिना जोली ने दी ब्रैड पिट से तलाक की अर्जी

  1. एंजेलिना बोली, मेरे बच्चे ये काम नहीं करेंगे




Mediabharti