अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम ने किया औचक निरीक्षण

 जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करते टीम के सदस्य 

 

मथुरा। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों की टीम यहां सफाई व्यवस्था देखकर तन गई। उन्होंने जमकर स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई। जल्द सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने निर्देशन में शुक्रवार को एसीएमओ डा. दिलीप कुमार व डा. एके गुप्ता ने शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। सुबह सुबह अधिकारियों को आता देख जिला चिकित्सालय में हड़कंप मच गया। टीम इमरजेंसी वार्ड पहुंची यहां पर चादर न मिलने पर उन्होंने तैनात चिकित्सक को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद चिकित्सक कक्ष व फार्मासिस्ट कक्ष पहुंचे। इन कक्षों में बने टायलेट बेहद गंदे दिखकर उनकी नाराजगी और बढ़ गई। सीएमएस से यहां के नियमित सफाई व्यवस्था एवं रख रखाव के बारे में निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने रजिस्टरों को भी चैक किया। वार्डों में पहुंचकर मरीजों से उनके हालचाल पूछें। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti