मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के दौरान विगत दो दिवसीय 13 मई 2015 से 14 मई 2015 तक सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगाने व थाना क्षेत्र में आपसी विवादों के सम्बन्ध में जानकारी कर व उनकी रोक थाम हेतु वीट सूचना अंकित कराये जाने व वीट सूचना की जाॅच कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में उक्त अभियान के अनुपालन में कार्यवाही की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप जनपद के प्रत्येक थानों में (5-5) कुल 100 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी अथवा वर्तमान स्थिति का पता लगाया गया, जिसमें 86 मौजूद मिले व 3 जेल में व 11 लापता पाये गये, लापता हिस्ट्रशीटरों का पता लगाये जाने हेतु थाना प्रभारियों को फर्द किता कराकर उनके पता लगाने व अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा राकेश कुमार सिंह ने आज सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्र में संद्धिग्ध व्यक्तियों तथा लापता हिस्ट्री शीटरों के सम्बन्ध में फर्द ‘अ‘ व ‘ब‘ किता करने व अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण करने वालों के विरूध धारा 34 पुलिस अधि0 से कि कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे अभियान के दौरान निम्नलिखित कार्यवाही की गयी है। अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूध जनपद में कुल 154 चालान अन्र्तगत धारा 34 पुलिस अधि0 में किये गये है, तथा संदिग्ध व्यक्तियों तथा लापता हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जाॅच हेतु कुल 152 फर्द ‘अ‘ व ‘ब‘ किता की गई है। उपरोक्त अभियान से अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले व संदिग्ध व्यक्तियों व लापता अथवा अपने आपको छुपाये हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पर प्रभाव पडे़गा। आपसी विवादोें के सम्बन्ध में जनपद के थानों पर 74 बीट सूचनाऐं अंकित करायी गयी बीट सूचनाओं की जाॅच कराकर प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, जिससे आपसी विवाद में होने वाली घटनाओं की रोक थाम की जा सके। थाना महावन व थाना रिफाइनरी में कोई वीट सूचना अंकित न किये जाने के कारण थाना महावन व थाना रिफाइनरी के थाना प्रभारियों को कठोर चेतावनी दी गई।





