अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने दिये जनता से सदव्यवहार करने के निर्देश

थानाध्यक्षों को दी चेतावनी, कांस्टेबिल पुरूस्कृत

अपराध समीक्षा बैठक मंे मौजूद पुलिस विभाग के अधिकारीगण

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह की अध्यक्षता में विगत रोज पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद की अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक गामीण, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, अपर पुलिस अधीक्षक सूरक्षा एवं समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ सद व्यवहार करने तथा अपराधियों के साथ कडा रूख अपनाने के निर्देश दियें गयें एवं महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को प्राथमिकता से कार्यवाही कर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रण रखने, अपराधियोें को चिन्हित कर उनके विरूध गैगस्टर अधिनियम, गुण्डा अधिनियम व एनएसए के अन्तर्गत कार्यवाही करने और अपराधियांे को जेल में निरूद्ध रखने के निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं शान्ती व्यवस्था बनाये रखने हेतु कठोर परिश्रम करने के निर्देश दिये। जनता के प्रति जबाव देही को अैार पारदर्शी बनाया जाये, उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाये ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना और बढ़ सके एसे उपाय करने के निर्देश दिय। जनपद के समस्त पुलिस पेंशनर्स भी बुलाये गये थे उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के सम्बन्धित को निर्देश दिये गये तथा पुलिस पेंशनर्स से भी सहयोग करने की अपील की गयी। मीटिंग के दौरान आदेश निर्देशों का समय से पालन नही करने पर थाना प्राभारी सुरीर, नौहझील, कोसीकलां, छाता, गोवर्धन, मार्गोरा को कठोर चेतावनी दी गयी, तथा अधिक विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने पर प्रभारी निरीक्षक फरह, राया, वृन्दावन को प्रशस्ति पत्र दिये गये व कान्सटेबिल उदयवीर थाना माॅट को अपनी बीट में अच्छा कार्य करने के लिये 500 रू नगद ईनाम दिया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti