अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटा छात्र

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटा छात्रपांच दिन बाद घर लौटा अनिकेत

थाना व कस्बा राया गांव गजू से अपहृत किया गया छात्र पांच दिन बाद अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर भाग कर आज अपने परिजनों से मिला है। उसने अपनी आपबीती से परिवार एवं थाना पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस जांच में तेजी से जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव गजू राया निवासी रामचरन का बेटा अनिकेत कक्षा पांच का छात्र था। गत रविवार दोपहर तीन बजे करीब वह खेलने गया था, तभी उसे अज्ञात बदमाशों द्वारा अगवा कर लिया गया। परिजनों की तहरीर पर बिचपुरी चैकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। गांव वालों द्वारा जाम लगाने के बाद मामला अपहरण की धारा में दर्ज हुआ था। अनिकेत के अनुसार, शुक्रवार को कार से बदमाश उसे गांव दिसावर स्थित रजवाह के बाग में हाथ-पैर बांधकर छोड़ गए। वह किसी तरह वहां से निकलकर गांव साथनी निवासी दूधिया राजू के घर पहुंच गया। राजू ने अनिकेत के घर सूचना दी। अनिकेत के पिता रामचरन दूध का काम करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। इसलिए राजू के परिवार वालों ने यह सूचना पुलिस को दी। बिचपुरी चैकी इंचार्ज विजय बहादुर और परिवार वाले अनिकेत को लेकर आए। अनिकेत का कहना था कि दो लोग उसके हाथ-पैर बांधकर रखते थे। वह हमेशा अपना मुंह ढक कर रहते थे। अनिकेत बस यही बता पा रहा है कि उसेबाजरा के खेत में एक ट्यूबवैल पर रखा गया था। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login