अफगान युवक ने की अपने दोस्त की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक अफगानी युवक ने अपने अफगानी दोस्त की चाकू से ताबडतोड हमला कर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसका पासपोर्ट और वीजा नहीं दे रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक पर चाकू से आठ बार हमला किया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

घटना 31 मार्च की देर रात की है। इस मामले में पुलिस ने एक अफगानी युवक जिसका नाम मुमताज है को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मोहम्मद हफिजुल्ला घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सय्यद अजमराई के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक अफगानिस्तान से बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली आए थे। यहां रहते हुए हफिजुल्ला ने सय्यद अजमराई से जरूरत पडने पर यह कहकर हजारों रूपये लिए थे कि वह जल्द ही पैसे वापस कर देगा। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी जब हफिजुल्ला ने पैसे नहीं लौटाए तो अजमराई ने पैसे वापस मांगे। लेकिन हफिजुल्ला पैसे देने के नाम पर अजमराई को टालता रहा। 

 

आखिरकार गुस्से में आकर अजमराई ने अपने पैसे वापस लेने के लिए हफिजुल्ला का पासपोर्ट, वीजा और कई अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिया और कहा कि वह इसे तभी वापस करेगा जब उसे उसके पैसे मिल जाएंगे। इस दौरान हफिजुल्ला के वीजा की समयसीमा खत्म होने वाली थी, लिहाजा हफिजुल्ला ने पासपोर्ट और वीजा वापस करने को कहा। लेकिन सैय्यद ने ऎसा करने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच में कई बार हाथापाई भी हुई। 

 

 

 

31 मार्च की रात जब अजमराई अपने किसी दोस्त से मिलकर मालवीय नगर स्थिति अपने फ्लैट पर वापस आ रहा था तभी हफिजुल्ला ने अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसपर चाकुओं से हमला कर दिया। 

 

 

 

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti