मीरा वेडिंग स्केवयर शोरूम के उद्घाटन अवसर पर मौजूद अभिनेत्री परिधि शर्मा
मथुरा। कृष्णा नगर में मीरा वेडिंग स्केवयर शोरूम का जीटीवी सीरियल जोधा अकबर की अभिनेत्री परिधि शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शोरूम के मालिक सुनील अग्रवाल ने बताया कि विवाह एवं तीज त्यौहारों पर महिलाओं के लिए उच्च क्वालिटी की साडियां संकलन शोरूम में मौजूद है। शोरूम में आधुनिक एवं डिजायनर ड्रेसों की लंबी श्रृंखला पेश की गई है। संदीप अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं एवं युवतियों के लिए मीरा स्केवयर में स्पेशल फैशनेबल परिधान जर्किन और साडियां मौजूद हैं। शुभारंभ पर लकी ड्रा भी निकाला गया।





