अभी भी थमा नहीं है गांव सैहा में बदमाशों का आतंक

अभी भी थमा नहीं है गांव सैहा में बदमाशों का आतंकमथुरा। थाना मगोर्रा के गांव सैहा में बीते दो दिनों से लगातार बदमाशों की आवक जारी है हालांकि अभी बदमाश किसी घटना को अंजाम देने में कामयाब नही हो सके है। लेकिन ग्रामीणों को भय सता रहा है पिछले दो दिनों से लगातार मोटर साइकिलों पर दर्जनों लोग गांव में आ रहे है। वही गांव के लोग जगार कर इन पर नजर रखकर सुरक्षा इंतजाम किये है। भयभीत ग्रामीण रोज रात्रि में जाग रहे है। स्थानीय बच्चू काका ने बताया कि नहर की पटरी से आने वाले बदमाश कोसी खुर्द रोड से गुजर रहे हैं। वही आने के दौरान मोटर साइकिलों की लाइटे बंद रखते है। ग्रामीणों को भय है कि कही वे कच्छाधारी गिरोह के लोग तो नहीं है। मगोर्रा पुलिस को भी इस सम्बन्ध में सूचना दी गयी है। वही ग्राम सुरक्षा समितियों को जीवित करने के सरकारी प्रयास दिखावा सबित हो रहे है जिससे सारी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस भरोसे में ही है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti