अमर नाथ क्रिकेट अकादमी की टीम बनी चैम्पियन

सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेन्ट के फाइनल में अमर नाथ क्रिकेट अकादमी 

की टीम ने सी.आर.एस. की टीम को 4 रन से पराजित किया

मथुरा- अमर नाथ क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित श्री ग्रुप सब जूनियर आमन्त्रण क्रिकेट टूर्नामेन्ट के फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में अमर नाथ क्रिकेट अकादमी की टीम ने सी.आर.एस. (अफजल) अकादमी की टीम को पराजित कर कप पर कब्जा कर चैम्पियन बनी । पफाइनल मैच का आरम्भ समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर तथा टाॅस कर कराया । टाॅस जीत कर जी.आर.एस. की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया तथा अमर नाथ क्रिकेट क्लब की टी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 139 रन बना कर 140 रनों का लक्ष्य दिया । अंतिम क्षणों में मैच बेहद रोमांचक हो गया किन्तु जी.आर.एस. की टीम चार विकेट पर 135 रन ही बना सकी और और अमर नाथ क्रिकेट अकादमी की टीम ने चार रनों के मामूली अंतर से फाइनल मैच जीत लिया। इस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एस.पी. सुरक्षा (श्रीकृष्ण जन्म स्थान) श्री हृदेश कुमार ने विजयी खिलाडि़यों को कप, इक्यावन सौ की नगद धनराशि व अन्य पुरस्कार प्रदान किये ।  उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुये कहा कि अमरनाथ क्रिकेट अकादमी बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर सराहनीय कार्य कर रहा है । उन्होंने सभी खिलाडि़यों की खेल भावना की भी जम कर प्रशंसा की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री ग्रुप के निदेशक श्री सुरेश कौशिक ने भी सभी खिलाडि़यों व आयोजकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । इस अवसर पर अमर नाथ विद्या आश्रम के  प्रधानाचार्य डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने अपने संदेश में टूर्नामेन्ट के विजेता सभी खिलाडि़यों तथा आयोजकों को बधाई एवं साधुबाद दिया । अमर नाथ क्रिकेट अकादमी के निदेशक एवं अमर नाथ विद्या आश्रम के उप प्रधानाचार्य डा. अनिल वाजपेयी सभी खिलाडि़यों को साधुबाद देते हुये कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने अमर नाथ क्रिकेट अकादमी की आगामी योजनाओं की भी घोषणा करते हुये कहा कि अकादमी में नवोदित खिलाड़ी छात्र-छात्रायें अमर नाथ विद्या आश्रम के खेल मैदान में सुबह व सायं के सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं । अकादमी में बी.सी.सी.आई. के वरिष्ठ प्रशिक्षक जे.पी. नौटियाल बच्चों को प्रशिक्षण देंगे । क्रिकेट टूर्नामेन्ट में मैन आॅफ द टूर्नामेन्ट का पुरस्कार वैभव चतुर्वेदी, बैस्ट बाॅलर पार्थ, बैस्ट बल्लेबाज लोकेश, बैस्ट फील्डर का पुरस्कार पंकज लोधी को दिया गया । इस अवसर पर अमर नाथ क्रिकेट अकादमी द्वारा जून माह में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने सभी बालक-बालिकाओं को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया । समस्त कार्यक्रम की व्यवस्था एवं सफल संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक महेन्द्र राजपूत ने किया । 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti