अमर नाथ विद्या आश्रम के छात्रा-छात्राएं पुरस्कृत

विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य उपलब्ध्यिों में परचम लहराया

मथुरा। जनपद की प्रमुख आवासीय शिक्षण संस्था अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में परीक्षाओं में सर्वोत्तम अंक लाने वाले, खेल प्रतियोगितायें, अर्पण समारोह में सांस्कृतिक व अन्य क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्या आश्रम व जनपद को गौरवान्वित करने वाले सैकड़ों मेधवी व प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधनाचार्य डा.आदित्य कुमार वाजपेयी ने सभी विद्यार्थियों को साध्ुवाद देते बताया कि पुरस्कारों से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्या आश्रम के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य क्रियाकलापों में सदैव आगे रहते हैं बल्कि अपने शानदार प्रदर्षनों से विद्यालय व ब्रज क्षेत्रा को गौरवान्वित कर रहे हैं । उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि यहां के विद्यार्थी भविष्य में और भी अधिक प्रयास कर विद्यालय को उच्चतम बुलन्दियों तक ले जायेंगे । उनका मानना था कि हर विद्यार्थी स्वयं को इस प्रकार तैयार करे कि सभी उसे उसके अच्छे कार्यो के लिये पुरस्कृत करना चाहें । विद्यालय के मातृकृपा आडिटोरियम में आयोजित प्रेरणा पुरस्कार समारेाह में मेधवी विद्यार्थियों को पं0 सूर्यदीन वाजपेयी संस्कृत ज्ञान पुरस्कार, डा. एच.एल. माहेश्वरी प्रतिभा प्रेरणा पुरस्कार, श्रीमती कमला वाजपेयी अर्पण एक्सीलेन्सी अवार्ड, ए.एम. वाजपेयी आश्रम रत्न आवार्ड, चन्द्रावती वाजपेयी स्मृति विद्या आश्रम खेल रत्न पुरस्कार, लाला छबीलदास शैक्षिक उपलब्ध् िपुरस्कार तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य प्रधनाचार्य डा. आदित्य कुमार वाजपेयी, उप प्रधनाचार्य डा.अनिल वाजपेयी के कर कमलों द्वारा प्रदान किये गये।  पुरस्कार वितरण समारोह की श्रंखला में हिन्दी अंग्रेजी सुलेख, संगीत, चित्राकला, क्राफ्रट, सामान्य ज्ञान, शतरंज, कैरम, तैराकी, स्केटिंग, क्रिकेट प्रतियोगिता तथा अर्पण समारोह में शानदार प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को चमचमाती शील्ड प्रदान की गई ।  वैशाली शर्मा, हार्दिक कालरा, प्रिया वाजपेयी, जय शिखर शर्मा, सूर्या वाजपेयी, विशाल अरोड़ा,  अनमोल गौड़, वैष्णवी, विपुल मुंजा0ल, परीक्षित शुक्ला, प्रज्ञा वाजपेयी, अंकित गौतम, रूचिता प्रजापति, इरपफा खान, बालमुकुन्द गौतम, अमन खान, भगवत प्रिया, ऐलिज गौतम सहित सैकड़ों विद्यार्थियों को उनकी विशेष उपलब्ध्यिों तथा उत्कृष्ट प्रदर्षन करने के लिये पुरस्कृत किया गया। पूर्व में पुरस्कार वितरण समरोह का शुभारम्भ श्रीमां श्रीअरविन्द के छायाचित्रों के समक्ष पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्यान के साथ हुआ । सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डा. अनुराग वाजपेयी तथा सम्पूर्ण व्यवस्था उप प्रधनाचार्य डा.अनिल ने की। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti