अमर नाथ शिक्षण संस्थान में हुआ दादियों-नानियों का सम्मान

 अमरनाथ शिक्षण संस्थान में दादियों व नानियों का सम्मान करते चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी

-प्राचीन सभ्यता, लोक संगीत एवं परम्पराओं का हुआ पुनर्जागरण

 

मथुरा। ‘‘ओल्ड इज गोल्ड’’ कहावत अमर नाथ शिक्षण संस्थान के मातृकृपा आॅडिटोरियम के मंच पर उस समय चरितार्थ हुई जब दादी-नानी के सुनहरी पल ‘‘वो भूली दास्तां-लो फिर याद आ गई’’ कार्यक्रम में दादी व नानियों ने बच्चे के जन्म से विवाह तथा अन्य शुभअवसरों पर गाये जाने वाले लोकगीतों को अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया । इस अवसर पर अमर नाथ शिक्षण संस्थान द्वारा कार्यक्रम में पधारीं पांच दर्जन से अधिक दादियों एवं नानियों को शॉल तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया । अमर नाथ शिक्षण संस्थान के चैयरमेन डा़ आदित्य कुमार वाजपेयी ने बताया कि दादी-नानी के इस कार्यक्रम में घर की उन बुजुर्ग महिलाओं को अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया है जो घरों से बाहर नहीं निकल पाती हैं, साथ ही बच्चों को दादी-नानी के माध्यम से अपनी लोक परम्पराओं से भी अवगत कराने का प्रयास किया है। कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं मथुरा नगर पालिका परिषद की चैयरमेन मनीषा गुप्ता ने कहा कि मथुरा जनपद में दादियों-नानियों को सम्मानित करने का यह पहला प्रयास है, इसके लिये अमर नाथ शिक्षण संस्थान बधाई का पात्र है । बुजुर्ग दादियों एवं नानियों ने लोकगीत, रतजगा, खोइया, जच्चा गीत, बरना गीत, नौबत, ढोला गीत, भजन, रसिया गीत, लांगुरिया गीतों पर जब अपनी प्रस्तुति दी तो ऐसा लगा मानों सभी प्रकार के उत्सव स्वयं अमर नाथ शिक्षण संस्थान के स्टेज पर उतर आये हैं। इस अवसर पर श्रीमती कुसुम कुलश्रेष्ठ ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि यह विद्यालय संस्कार, अनुशासन, आदर्शों का आइना है । कार्यक्रम में पांडिचेरी से विशेष रूप से पधारीं अर्चना माहेश्वरी ने भी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डा़ अनिल वाजपेयी, प्रशासनिक अधिकारी डा़ अरूण वाजपेयी, शैक्षणिक प्रभारी अनुराग वाजपेयी, मिथलेश, रेनू, मीता, सोनिका शर्मा, असलम खां, ट्विंकल भारद्वाज, अनुराग शर्मा सहित गणमान्य अतिथि एवं सांस्कृतिक कलाकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti